मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर जिले के शेरगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 


 गहलोत ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।